-->

लापता: मुराईडीह कॉलोनी से बुजुर्ग महिला दोपहर से लापता, परिजन चिंतित


खबर देकर जानकारी देने वाले को दिया जाएगा उचित इनाम।

बाघमारा :- आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को बरोरा थाना क्षेत्र अंतरंग न्यू मुराईडीह कॉलोनी की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। महिला का नाम सेबून खातून (75 वर्षीय), जो स्थानीय निवासी सतार अंसारी की सास हैं, आज दोपहर करीब 12 बजे अपने आवास संख्या 671 से अचानक गायब हो गईं। परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी है और खुद भी आसपास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, सेबून खातून उम्र के आखिरी पड़ाव पर होने के बावजूद अस्वस्थ है वे मुराईडीह कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रही थीं। दोपहर के समय वे घर से बाहर निकलीं, लेकिन उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। सतार अंसारी ने बताया कि हमने पूरे इलाके में चक्कर लगा लिया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।"

यदि किसी को सेबून खातून के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो कृपया निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें-

 7294877710

7970556951

Post a Comment

0 Comments