-->

Dhanbad : आरआरबी एनटीपीसी में 8850 से अधिक पदों पर भर्ती 12वीं पास आवेदन शुरू

 



रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद NTPC भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन 23 सितंबर 2025 को जारी किया गया जिसमें साफ कर दिया गया कि इस बार 8850 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में चलेगी – 12वीं लेवल के लिए आवेदन 28 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक होंगे, जबकि ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए आवेदन 21 अक्टूबर से 20 नवंबर 2025 तक लिए जाएंगे। इस भर्ती में 12वीं पास और ग्रेजुएट दोनों तरह के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। यह मौका खासकर उन युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं क्योंकि यह सीधी भर्ती प्रक्रिया युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है।

Post a Comment

0 Comments