-->

Baghmara : मधुबन वाशरी रेलवे साइडिंग के पास 48 टन अवैध कोयला बरामद, CISF ने की बड़ी कार्रवाई




 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुवन वाशरी रेलवे साइडिंग के पास से 48 टन अवैध कोयला जब्त किया है। यह अभियान CISF इंस्पेक्टर रविकांत राय के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें सुरक्षा बलों ने सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए कोयले की इस अवैध खेप को कब्जे में लिया।

जब्त किए गए कोयले को नियमानुसार बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच जारी है और यह आशंका जताई जा रही है कि अवैध कोयले की इस तस्करी में स्थानीय स्तर पर सक्रिय गिरोह शामिल हो सकते हैं।

CISF की इस कार्रवाई से कोयले की तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में एक मजबूत संदेश गया है। प्रबंधन ने CISF के कार्य की सराहना की है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments