3 अक्टूबर 2025 को स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर धनबाद मंडल में “स्वच्छ स्टेशन अभियान के अंतर्गत मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर विशेष गहन सफाई अभियान चलाया गया ।
इस दौरान स्टेशन परिसरों में गंदगी न फैलाने और कचरे का पृथक्करण (Segregation of Waste) सुनिश्चित करने हेतु यात्रियों को जागरूक किया गया। स्टेशन पर स्थापित कूड़ेदानों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डालने की अपील की गई।
यात्रियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए “Fill the Dustbin” तथा “Donate the Dustbin” जैसे विशेष अभियान भी चलाए गए, ताकि यात्रियों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए स्टेशन परिसर को और अधिक स्वच्छ एवं आकर्षक बनाया जा सके।
यात्रियों से अपील किया गया कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग प्रदान करते हुए रेल परिसरों को साफ-सुथरा रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। यह जानकारी मोहम्मद इकबाल वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद
एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी के द्वारा दी गई है।

0 Comments