कोरकोट्टा पंचायत अंतर्गत मच्छेदाहा एवं जामुनटांड़ के बीच स्थित मुख्य पुल विगत दिन तेज बारिश में बहा ले गया जिससे मुख्य पुल से आवाजाही करने वाले ग्रामीण एवं राहगीरों को काफी मुसीबत बन गई है। इस समस्या का समाधान हेतु आज विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने विभाग के जे.ई वरुण कुमार को लेकर पुल का निरीक्षण करने पहुंचे और शीघ्र पुनर्निर्माण को लेकर पहल किए।
मौके पर कोरकोट्टा पंचायत समिति सदस्य आनंद केवट,पूर्व उप मुखिया कामेश्वर यादव,रावण मांझी,मनोज किस्कू,लालचंद किसकी,शंकर मरांडी,शिबू किस्कू,रामचंद्र किस्कू, जीवलाल बास्की सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे


0 Comments