-->

Dhanbad : दूषित कफ सिरप से बच्चों की मौत, राजस्थान ड्रग कंट्रोलर निलंबित

राजस्थान सरकार ने राज्य के ड्रग कंट्रोलर राजारानम शर्मा को गलत रिपोर्ट देने और दवा मानक प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। साथ ही जयपुर स्थित कायसंस फार्मा की सभी 19 दवाओं और डेक्सट्रोमेथॉर्फ़न युक्त कफ सिरपों के वितरण पर रोक लगा दी गई है।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में नौ और राजस्थान में दो बच्चों की मौत संदिग्ध दूषित सिरप से जुड़ी बताई जा रही है, जबकि 13 अन्य बच्चों में किडनी फेल होने के लक्षण पाए गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मामले की विस्तृत जाँच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट में तीन दवाओं में मिलावट की आशंका जताई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र सरकार की सलाह दोहराते हुए कहा है कि डेक्सट्रोमेथॉर्फ़न युक्त सिरप दो साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दिया जाए।

Post a Comment

0 Comments