-->

Katras : बारिश के बाद कतरास के मेले में उमड़ रही है भीड़, 6 अक्टूबर तक जारी रहेगा मेला व नो एंट्री

 



 लगातार  हो रही बारिश के बाद शनिवार को राहत मिलने से कतरास के दुर्गा पूजा मेले में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी.रेलवे इंस्टीट्यूट, रानीबाजार व जीएनएम मैदान का मेला खचाखच भरा रहा.फोरलेन सड़क के किनारे स्थित जीएनएम दुर्गा पूजा मेला में दूर दराज से लोग पहुच रहे है.यहां 35 लाख की लागत से अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर के तर्ज पर पंडाल बना हुआ है,जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.फोरलेन सड़क पर लग रही जाम से पुलिस के पसीने छूट रहा है.रेलवे व रानीबाजार का मेला में भी भीड़ देखते ही बन रही है.भीड़ को देखते हुए भण्डारीडीह, गुहीबांध,नदी किनारे में नो एंट्री लगी हुई है,जो 6 अक्टूबर तक जारी रहेगा.मेला भी 6 अक्टूबर तक रहेगा.भीड़ को देख पुलिस ने सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है.जगह जगह पुलिस बल तैनात है.कतरास थानेदार असीत कुमार सिंह ने बताया कि मेले में हर जगह फोर्स है.मेला 6 अक्टूबर तक रहेगा.

Post a Comment

0 Comments