-->

Gomoh : रामाकुंडा गांव में कांग्रेस पार्टी का वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया।



11 अक्टूबर 2025 को तोपचांची प्रखण्ड अंतर्गत रामाकुंडा पंचायत अध्यक्ष तुलसी रजक की अध्यक्षता में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष आदरणीय संतोष कुमार सिंह जी की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए। हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से छोटन सिंह, गुलाम रसुल अंसारी, ओम प्रकाश मंडल, संजीव होर, परमानंद सहाय, अशोक ठाकुर, संतोष ठाकुर, दुर्योधन तुरी, श्रवण मंडल, लगनदेव यादव, मो मोईद अंसारी, रीता देवी, सावित्री देवी, रुपा देवी, मेनिका देवी सहित सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments