-->

सरकारी नौकरी:इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 2755 पदों पर भर्ती; 12वीं पास को मौका


इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस के 2755 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com या अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। यह ट्रेनिंग 12 से 24 महीने के लिए की जाएगी।पद का नाम पदों की संख्या गुजरात रिफाइनरी 583

पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स 707

मथुरा रिफाइनरी 189

बरौनी रिफाइनरी 313

हल्दिया रिफाइनरी 216

डिगबोई रिफाइनरी 110

पारादीप रिफाइनरी 413

बोंगाईगांव रिफाइनरी 142

गुवाहाटी रिफाइनरी 82

कुल 2755

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार 12वीं पास, संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, आईटीआई की डिग्री

एज लिमिट :

अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस : 18 से 24 वर्ष

ओबीसी (NCL) : 18 से 27 वर्ष

एससी/एसटी : अधिकतम 29 साल

PwBD (UR/EWS) : अधिकतम 34 वर्ष

स्टाइपेंड :

अप्रेंटिस नियमों के अनुसार

सिलेक्शन प्रोसेस :

मार्क्स के बेसिस पर मेरिट लिस्ट जारी

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल एग्जाम

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

डेट ऑफ बर्थ के रूप में संबंधित शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं/ एसएसएलसी/ मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट और मार्कशीट

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

जाति वैधता प्रमाण पत्र (केवल महाराष्ट्र राज्य के लिए लागू)

पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) नवीनतम ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

पैन कार्ड/ आधार कार्ड

हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ नीली स्याही में सिग्नेचर।

ऐसे करें आवेदन :

IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।

एक नया पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध होगा।

लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।

अपने अकाउंट में लॉग इन करके फॉर्म भरें।

फॉर्म सब्मिट करें। आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

Post a Comment

0 Comments