गोमो। डि,नोबली स्कूल गोमो में शनिवार 29 नवंबर 2025 को पैरेंट्स और ग्रैंडपेरेंट्स नाइट कार्यक्रम आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम को पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। प्रोग्राम के मुख्य अतिथि गोमो रेलवे हॉस्पिटल के डीएमओ डॉक्टर देव कुमार विशिष्ठ अतिथि कोषाध्यक्ष फादर स्टेनी फुटार्डो एसजे ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एल.के.जी और यू.के.जी के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों से दया सहयोग आत्मनिर्भरता से अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों ने थीम पर आधारित संगीमय राइम्स नृत्य और नाटक द्वारा जरूरत मंदों की मदद करने और कड़ी मेहनत का संदेश को विशेष सराहना मिली।
प्रधानाचार्य फादर जेम्स थानियल एस.जे.ने कहा कि प्रेम और सहानुभूति केवल सिखाने की चीज नही है। बल्कि यह एक जीवन शैली है। बच्चे अपने घर और विद्यालय में देखकर सीखते हैं। फादर जेम्स ने कहा कि डि नोबिली स्कूल क्षेत्र का एक मात्र आई.सी.एस.ई स्कूल है जो द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन नई दिल्ली से संबंध है। डि नोबिली स्कूल में नामांकन आरंभ हो चुका है। नामांकन एल के जी कक्षा 9 के लिए उपलब्ध है।
कार्यक्रम में द चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष धीरज कुमार, हिरामन नायक, देब्रतो सरकार, सहित बड़ी संख्या में छात्रों के ग्रेड पैरेंट्स दादा दादी नाना नानी और अभिभावक उपस्थित थे। मौके पर सि.उर्मिला खाखा, समेत अन्य शिक्षक और विद्यालय के कर्मियों ने सक्रिय रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


0 Comments