धनबाद : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की बैजना 29 नंबर कोलियरी में मंगलवार की रात्रि कार्यरत दो सुरक्षाकर्मियों मृत्युंजय मंडल एवं सुखदेव भुइंया की पिटाई कर उन्हें बंधक बनाकर लुटेरों ने लगभग 40 फीट केबल एवं फिटर घर में रखा कंप्यूटर स्क्रीन, यूपीएस इत्यादि लेकर चलते बने।
घटना के विरोध में बुधवार की सुबह से मजदूर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सुरक्षा की मांग को लेकर बैजना 31 नंबर कोलियरी का उत्पादन ठप कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि कोलियरी के अभिकर्ता मजदूरों को समझने का प्रयास कर रहे हैं परंतु, समाचार लिखे जाने तक मजदूरों का आंदोलन जारी था।
बंधक बने सुरक्षाकर्मी मृत्युंजय मंडल एवं सुखदेव भुइंया ने बताया कि मंगलवार की अल सुबह लगभग 2.45 बजे 25- 30 की संख्या में लुटेरों के दल ने धावा बोला। हम दोनों खदान के सीधी घर के पास थे। लुटेरे आकर हम दोनों की पहले तो हरदम पिटाई करने लगे उसके बाद बत्ती घर में बंद कर दिया।

0 Comments