-->

हरिहरपुर थाना पुलिस ने हरिहरपुर कोरकोट्टा एवं आसपास के क्षेत्रों में ऑनलाइन गेमिंग से ठगी करने वाले 6 लोगों को किया गिरफतार।


गोमो : विगत कुछ दिनों से सुचना प्राप्त हो रही थी कि ग्राम हरिहरपुर कोरकोट्टा एवं आस-पास के क्षेत्रों में आनलाईन गेमिंग के माध्यम से ठगी करनें का कार्य कुछ लोगो के द्वारा किया जा रहा है। प्राप्त आसूचना के आधार पर वरीव पुलिस अधीक्षक महोदय धनबाद के आदेशानुसार पुलिस निरीक्षक तोपचाँची अंचल के नेतृत्व में एक टीम गठीत कर छापामारी किया गया, जिसमें ग्राम हरिहरपुर कोरकोट्टा के कुल 06 लोगों को गिरफ्तार कर पूछ-ताछ किया गया। पुछ-ताछ के क्रम में इनलोगो के द्वारा अपना-अपना संलिप्ताता स्वीकार किया गया। इनके द्वारा पुछ-ताछ के क्रम में बाताया गया कि ये सभी लोग मिल कर ऑनलाईन गेमिंग करते हैं एवं अन्य लोगों से पैसे प्राप्त कर उन्हे भी अवैध ऑनलाईन गेमिंग खेलनें के लिए प्रलोभन देते है, जिससे इन्हे काफी मुनाफा होता है। अवैध आनलाईन गेमिंग से प्राप्त पैसे को विभिन्न बैंक खातों में जमा किया जाता है तथा सभी को मुनाफा का प्रतिशत बंधा रहता है। तत्तपश्चात उक्त घटना के संबंध में हरिहरपुर थाना काण्ड सं0-68/2025, दि०-26.11.2025, धारा-112(2)/319 (2)/318(4)/3(5) भा०न्या०संहिता-2023 के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया तथा अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।

जप्त /बरामद की गयी समानो की विवरणी कुल 06 रजिस्टर जिसमें आनलाईन गेमिंग से आनें वाले पैसे का लेखा-जोखा लिखा हुआ, कुल 08 मोबाईल फोन जप्त किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की विवरणी

1. मनोज कुमार माथुरी, पे०- नरेश प्रसाद माथुरी सा०- हरिहरपुर थाना हरिहरपुर, जिला धनबाद 

2. भरत यादव पे०- देवाकर गोप, सा०-हरिहरपुर नियर दुर्गा मंदिर, थाना-हरिहरपुर, जिला धनबाद 

3. सुरज यादव पे०- दिवाकर गोप, सा०-हरिहरपुर नियर दुर्गा मंदिर थाना-हरिहरपुर, जिला धनबाद

 4. राजु पाण्डेय पे०- मृत्युंजय पाण्डेय, सा०-कोरकोट्टा, थाना-हरिहरपुर, जिला धनबाद 

5. ऋषि कुमार पे०- सुभंकर सोनार, सा०- हरिहरपुर, बाना-हरिहरपुर, जिला धनबाद 

6. धीरज कुमार सिंह, पे०- महेन्द्र

सिंह, सा०- हरिहरपुर थाना - हरिहरपुर, जिला धनबाद।

छापामारी दल में सामिल पदाधिकारियों एवं बलों की विवरणी

01. पुलिस निरीक्षक असीम कमल तोप्नों तोपचाँची अंचल निरीक्षक, धनबाद।

02. पु०अ०नि० राहुल कुमार झा थाना प्रभारी हरिहरपुर

03. पु०अ०नि० पवन कुमार अग्रवाल

04. पु०अ०नि० अजीत कुमार थाना प्रभारी बाघमारा,

05. पु०अ०नि० साधन कुमार थाना प्रभारी बरोरा,

06. स०अ०नि० निर्भय कुमार सिंह,

07. आ0-1359 अरुण कुमार महतो हरिहरपुर थाना,

08. आ0-1554 राहुल कुमार हेम्ब्रम हरिहरपुर थाना एवं अन्य सशस्त्र बल।

Post a Comment

0 Comments