गोमो : धनबाद-फिरोजपुर लुधियाना एक्सप्रेस की चपेट में आने से गोमो में कार्यरत आरपीएफ हेड कांस्टेबल त्रुपति बास्की (40) की मौके पर मौत हो गई।
बताया जाता है कि हेड कांस्टेबल त्रुपति बास्की हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस से स्कॉट ड्यूटी के लिए गया जाने वाले थे, जैसे ही वह ब्रिज से उतरकर प्लेटफॉर्म पर आए, उसी समय प्लेटफॉर्म संख्या 3 से लुधियाना एक्सप्रेस खुल रही थी, उखड़ी हुई पट्टी पर पैर फिसलने और प्लेटफॉर्म की खराब स्थिति के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर तथा रेल जेआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में कर कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया है।

0 Comments