-->

बिहार : मोकामा हत्‍याकांड में निर्वाचन आयोग ने की बड़ी कार्रवाई


आयोग ने दो एसडीओ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, एसडीपीओ निलंबित,पटना के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)तबादला*

बिहार न्यूज़:- भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड के बाद तुरंत प्रशासनिक कार्रवाई की है। चुनाव प्रचार के दौरान जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्‍या कर दी गई थी। हत्‍या का आरोप एनडीए के प्रत्‍याशी अनंत सिंह पर लगा है।आयोग ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित एसडीओ बाढ़ चंदन कुमार, एसडीपीओ बाढ़-2 राकेश कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है। एसडीपीओ बाढ़-2 अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया है।आयोग ने पटना के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विक्रम सिहाग का तबादला करने का निर्देश दिया है।आयोग ने मोकामा का रिटर्निंग अधिकारी पटना नगर निगम के एडीशनल कमीशनर आशीष कुमार को नियुक्त किया है। इसी तरह बाढ़ 1 में आनंद कुमार सिंह और बाढ़ 2 में आयुष श्रीवास्तव की पोस्‍ट‍िंग करने का निर्देश दिया है।

Post a Comment

0 Comments