पटना न्यूज़:- बिहार के मोकामा विधानसभा से JDU प्रत्याशी अनंत सिंह को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव हत्याकांड को लेकर उनकी गिरफ्तारी हुई है। वे इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है।जानकारी हो कि मोकामा में 30 अक्टूबर को 2 प्रत्याशियों के गुटों में झड़प हुई थी। इस दौरान हुए पथराव में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद एक शव बरामद किया गया। मृतक 75 वर्षीय दुलारचंद यादव उसी गांव के निवासी थे, जहां यह झड़प हुई थी।पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

0 Comments