निर्माण कार्य बहुत जल्द ही शुरू किया जाएगा.
गोमो। रामाकुण्डा और आमटांड के बीच पुल संख्या 59 के बगल में बडा अन्डर पास रेलवे के सीईओ एवं रेलवे के संबंधित अधिकारीयों द्वारा स्वीकृत किया गया एवं निर्माण कार्य बहुत जल्द चालू किया जाएगा, ग्रामीणों की ओर से धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को कोटि कोटि आभार प्रकट ग्रामीणों ने किया है। आभार व्यक्त करने वालों में मुखिया पूर्णिमा देवी, अमृत रजक, भोला महतो, बादल कुम्हार, अमित गोस्वामी, मुकेश साव, गुलाब ठाकुर, भुनेश्वर महतो, लतीफ अंसारी, उमेश, रघुनाथ,भोला कुम्हार, रंजित महतो, विपिन कुमार, हरेन्दर रजक, बुधन कुम्हार, आदि ग्रामीण शामिल हैं।

0 Comments