धनबाद। बाइक सवार अपराधियों ने सड़क किनारे चल रहे एक युवक की दिनदहाड़े सिर पर गोली मारकर उसकी खोपड़ी खोल दी।घटना झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ स्थित रतनजी पेट्रोप पंप के समीप की है।पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।पेट्रोल पंप के पास से युवक गुजर रहा है।पीछे से बाइक पर सवार तीन अपराधी सामने पहुंचें।इनमें से एक अपराधी ने सिर में पीछे से सटाकर गोली मार दी।गोली मारने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए।घटना करीब 3 बजकर 5 मिनट पर घटी है।घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस द्वारा गोली लगे युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी की जांच पड़ताल कर रही है।
0 Comments