गोमो। तोपचांची प्रखंड के पावापुर और कोरकोट्टा पंचायत में शुक्रवार को आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार के तहत प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं को स्टॉल लगाकर फार्म भरा गया तथा कई ग्रामीणों के कार्य को स्पॉट पर ही किया गया। इस प्रोग्राम से ग्रामीण महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। ब्लॉक के कर्मियों ने भी ग्रामीणों की समस्या को ध्यान पूर्वक सुना। इस अवसर पर जिला समिति धनबाद के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया और इस कार्य को सुचारू रूप से सदर हॉस्पिटल की टीम द्वारा किया गया। मौके पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी, सीओ नीलू टुड्डू, एमओ अजीत सिंह, पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद मोदी,पंचायत की मुखिया संगीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र पांडेय, ब्लॉक कॉर्डिनेटर जय प्रकाश, पंचायत सचिव ज्योति कुमारी, बीसी मंडल, उदय सिंह, आशीष राम, शत्रुधन पासवान, सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला एवं पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।


0 Comments