-->

बलियापुर सिंदरी में संयुक्त किसान मोर्चा धनबाद जिला कमिटी की हुई बैठक।


गोमो। 22 नवंबर 2025 को बलियापुर सिंदरी हवाई पट्टी में संयुक्त किसान मोर्चा धनबाद जिला कमिटी की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता  हीरा लाल महतो ने किया। जिसमें निम्नलिखित किसान नेता एवं किसान संगठन ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 26 नवंबर 2025 को केंद्र व राज्य तथा जिला स्तरीय किसानों की विभिन्न जवलंत समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की ओर से एक किसान प्रतिनिधि मंडल के माध्यम से उपायुक्त धनबाद को मांग पत्र प्रस्तुत करेंगे। 

बैठक में कुमुंद महतो, रामलाल महतो, अनिल बाउरी, प्रकाश महतो, समीरुण बीड, परशुराम महतो, राज राम महतो, संतोष कुमार महतो, प्रहलाद कुमार महतो, जितेंद्र महतो ,निर्मल महतो, अरुण महतो, आदि शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments