क्रिसमस और एक जनवरी को मैथन डैम पर उमड़ता है सैलानियों की हुजूम
25 दिसंबर और नए साल आने में अभी एक महीना से ज्यादा समय है। किंतु अभी से ही मैथन डैम पर सैलानियों का आना शुरू हो गया है रविवार को मैथन डैम पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे और डैम में नौका विहार का आनंद लिया। वही सैलानी डैम के मिलेनियम पार्क, फूल बागान, थर्ड डाइक ,सुलेमान पार्क, मैथन छठ घाट, स्पोर्ट्स हॉस्टल सहित डैम के विभिन्न भागों में भ्रमण कर खूब आनंद उठाया। मालूम रहे कि नवंबर से फरवरी तक मैथन डैम पर पिकनिक एवं नौकायन के लिए बड़ी संख्या में सैलानी डैम पहुंचते हैं इस बार सैलानियों को लुभाने के लिए डैम में लगे बोट घाट संचालकों ने भी अपनी नौका एवं स्पीड बोर्ड को सजाकर तैयार कर लिया है।
मैथन डैम पर बोटिंग करने से पहले देख ले यह चार्ट।
फैंसी स्पीड बोट 12 व्यक्ति के लिए ₹1500 चुकाना होगा, बड़ा स्पीड बोट 14 व्यक्ति बैठेंगे₹1400 चुकाना होगा, फैंसी स्पीड बोट 6 व्यक्ति बैठेंगे ₹800 चुकाना होगा, स्पीड बोट 6 व्यक्तियों के लिए ₹800, स्पीड बोट सबुजदीप राउंड 1600 रुपया आठ व्यक्ति बैठेंगे, स्पीड बोट सबुजदीप राउंड 6 व्यक्तियों के लिए ₹1200 चुकाना होगा, स्पीड बोट₹800 आठ व्यक्ति बैठेंगे, स्पीड बोट ₹600 छः व्यक्ति बैठेंगे, लकड़ी बोट सबुजदीप₹1400 छः लोग बैठ सकते हैं, कंट्री बोट चम्मच पहाड़₹1000 छः लोग बैठ सकते हैं, कंट्री बोट₹1200 से 6 लोग बैठ सकते हैं, कंट्री बोट चम्मच पहाड़₹600 छः लोग बैठ सकते हैं ,कंट्री बोट छोटा पहाड़ ₹500 छह लोग बैठ सकते हैं, कंट्री बोर्ड लकगेट ₹400 छः लोग बैठ सकते हैं, और स्पीड बोट 12 सीट एक व्यक्ति शेयरिंग में ₹150 देकर भी बैटिंग का लुफ्त उठा सकते हैं।

0 Comments