-->

तोपचांची में संविधान दिवस समारोह का आयोजन


 तोपचांची: भीमन्याय संगठन तोपचाची, धनबाद के तत्वाधान में बुधवार (26 नवम्बर 2025) को मानटॉड फुटबॉल मैदान में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि एस०सी०एस०टी० ओ०बी०सी-एवं अल्पसंख्यक संयुक्त मोचो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० ओम सुधा ने अपने संबोधन में कहा कि आज की दौर में संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेदकर के आदर्शों पर चलकर संविधान की रक्षा करने में सजग रहने की जरूरत है, तभी दलितों.. आदिवासियों एवं आमजनों का अधिकार बचेगा। संविधान में छेडछाड़ नहीं होने देना है। अध्यक्षयीय संबोधन में जिला संयोजक रतिलाल टुड्डू ने कहा कि संविधान के प्रति लोगों को जागरुक करना है और अपने अधिकार को लड़कर लेना है। डॉ० भीम राव अम्बेदकर के नीतियों शिक्षित बनों, संगठित रहो और संघर्ष करो" हमें अपनाने की जरूरत है।

समारोह को संबोधन करने वालों में मनोज कुमार दास राजेश राम, संतोष कुमार, अतहरनवाज खान, मो० इस्कोकार, चण्डी प्रसाद मो० तसलीम, सनातन मुर्मू, अनिल दास, मोठ तालीम, मी, खाजा, विजू सोरेन, अहमद अंसारी, सागीर अंसारी,

सुधीर दास, बालेश्वर दास, कैलाश दास, आदि ने भी बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का अपील किया, साथ में संविधान की प्रस्तावना एक साथ पढकर शपथ लिए कि समसभी संविधान की रक्षा करेंगे। समारोह के दौरान सैकड़ों जनप्रतिनिधियो, प्रबुध्यजनों समाजसेवियों, पत्रकारों एवं झारखंड आन्दोलनकारियों को संविधान की पुस्तक भेंट किया गया।

समारोह के अफल आयोजन में मनोज कुमार दास, मो० तसलीम, सनातन सोरेन, राजेश दस राम, बिनोद विश्वकर्मा, मोठ तालिब अंसारी, बालेश्वर दास, मो० इफ्तेकार आदि की सराहनीय मोगरान रहा।

समारोह का संचालन छोटन प्रसाद राम एवं धन्यवाद ज्ञापन सन्तोष कुमार ने किया।

Post a Comment

0 Comments