गोमो। तोपचांची प्रखंड के गुणघुसा, खरियो, चैता, मतारी पंचायत सचिवालय में सोमवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी समस्या को लेकर पहुंचीं तथा आवेदन फॉर्म भर कर जमा किए. महिलाएं अबुवा आवास, मंईयां सम्मान के लिए अधिक फार्म जमा करते दिखीं. शिविर में जाति आय, आवास, और बच्चो का जन्म प्रमाण पत्र का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए।
इस दौरान महिलाओं को धोती साड़ी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचायत के मुखिया लक्ष्मी नारायण तथा प्रखंड सह अंचल कार्यलय कर्मी सहित विद्युत विभाग के कर्मी भी जुटे रहे. शिविर में अनेक ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष दिए आवेदनों का अब तक निष्पादन नहीं हुआ है।जनता दरबार में ग्रामीण आवेदन देकर शायद बेवकूफ बन रहे हैं।

0 Comments