गोमो। तोपचांची प्रखंड के तोपचांची मदेयडीह चित्तरपुर तथा तांतरी पंचायत सचिवालय में रविवार को आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मथुरा प्रसाद महतो प्रखंड प्रमुख आनन्द कुमार, बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी, सीओ नीलू टुडू एमओ अजीत सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं को जाति, आय, आवास प्रमाण पत्र बच्चो के जन्म प्रमाण पत्र ऑन स्पॉट सौंपे गए। आंगनबाड़ी के नन्हे मुन्ने बच्चों को दो सेट स्वेटर वितरित किए गए। शिविर में सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का सभी स्टॉल लगाये गए थे। स्टॉल में आवेदकों का फार्म जमा लिया गया।अबुवा आवास, वृद्ध पेंशन, मईया सम्मान योजन के काउंटर में ग्रामीण महिलाओं की भीड़ अधिक देखी गई। महिलाएं मईया सम्मान योजना का लिंक नहीं खुलने से काफी नाराज दिखी।


0 Comments