-->

पीएमश्री उच्च विद्यालय दुमदुमी तोपचांची के छात्रों ने बाल दिवस के मौके पर हस्त निर्मित पाक, खाद,लज्जित व्यंजन हस्तकला प्रदर्शनी लगाई।


तोपचांची:- तोपचांची प्रखंड अंतर्गत दुुुुमदुमी गांव स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय में बाल दिवस के मौके पर कई प्रकार की हस्त निर्मित पाक, व खाद लजीज व्यंजन और हस्त कलाओं का प्रदर्शनी स्कूली बच्चों के द्वारा लगाई गई.इस आयोजन का विद्यालय प्रबंधन समिति,अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों ने काफी सराहा और बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया.वही सदानंद महतो ने कहा कि बच्चों का भविष्य उनके माता-पिता पर भी निर्भर है.माता-पिता बच्चों को अच्छे संस्कार दें तथा नियमित बच्चों को विद्यालय भेजें.मौके पर प्रधानाध्यापक उमा कुमारी, शिक्षक सुधीर कुमार मेहरा, संजय कुमार,बृजमोहन दास,पिंटू ठाकुर,बैजनाथ गोस्वामी,ममता कुमारी,ललिता कुमारी,अनंत लाल पांडेय,मुखिया माधुरी देवी, बसंती देवी,सामाजिक कार्यकर्ता सदानंद महतो स्कूली बच्चों में से काजल कुमारी,प्रियंका कुमारी, किरण कुमारी,इंदु कुमारी, अभिभावक अनंत लाल महतो, राजू प्रमाणिक,गोविंद पंडित, विनोद प्रसाद महतो,भरत लाल महतो,सुधीर कुमार, हेमंत कुमार मरांडी समेत अनेक व्यक्ति मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments