-->

Ranchi : झारखंड में कक्षपाल के 1733 पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू

 


झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से निकाली गई जेल वार्डर ( कक्षपाल ) के 1733 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हैं । उम्मीदवार jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर एप्लाई करें एप्लाई करने की लास्ट डेट 8 दिसंबर 2025 तय की गई है। 10 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि तक परीक्षा शुल्क भुगतान तथा फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए लिंक उपलब्ध रहेगा। 11 दिसंबर 2025 से 13 दिसंबर 2025 के मध्य रात्रि तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी के नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी एवं मोबाइल संख्या को छोड़कर किसी भी गलत एंट्री को संशोधित करने के लिए फिर से लिंक उपलब्ध करायी जायेगी। नियुक्ति की कार्रवाई झारखंड राज्य की पुलिस, कक्षपाल, सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी), उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली-2025 के तहत की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments