झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। इन दोनों परीक्षाओं के लिए 18 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। पांच दिसंबर आवेदन करने की अंतिम तिथि होगी। विलंब शुल्क के साथ 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन शुल्क आठ दिसंबर तक जमा कर सकेंगे। विलंब दंड के साथ शुल्क 15 दिसंबर तक जमा होंगे।
0 Comments