'स्वयं संघर्ष सेवा ट्रस्ट' के कार्यकारी निदेशक शंकर बाउरी ने स्वरोजगार तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तिलातांड़ निवासी सुधा देवी को बतख का योगदान दिया। सुधा देवी एक फार्म खोल कर अपनी जीविका चलाना चाहती हैं। बतख मिलने से सुधा देवी बहुत खुश हुई और ट्रस्ट के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। मौके पर रामजी पाठक,अमित दुबे,नागेंद्र राम,दिलीप बाउरी,सुदामा दुबे,पिंकी देवी आदि उपस्थित थे।
0 Comments