-->

Dhanbad : झारखंड बंगाल सीमा स्थित समेकित चेक पोस्ट पर बनेगा इको टूरिज्म प्रोजेक्ट


विधायक अरूप चटर्जी एवं डीएफओ के बीच प्रोजेक्ट को ले मैथन में बैठक

मैथन ओपी क्षेत्र स्थित झारखंड बंगाल सीमा के समीप पुराने समेकित चेक पोस्ट के बग़ल में पांच एकड़ फॉरेस्ट लैंड पर बनेगा इको टूरिज्म प्रोजेक्ट। इसको लेकर डीपीआर तैयार किया जा रहा है जिसे लेकर शनिवार को मैथन स्थित डीवीसी के चेयरमैन कैंप में निरसा विधायक अरूप चटर्जी एवं जिला वन्य पदाधिकारी विकास पालीवाल ने प्रोजेक्ट को लेकर बैठक किया एवं डीपीआर पर गहन विचार विमर्श किया जिसके बाद निरसा विधायक अरुण चटर्जी ने बताया कि मैथन के आमकूड़ा मौज स्थित पुराने समेकित चेक पोस्ट के समीप 40 एकड़ वन्य भूमि है जिसमें से 5 एकड़ फॉरेस्ट लैंड पर इको टूरिज्म प्रोजेक्ट लगेगा। इसके तहत लोगों को रहने के लिए कॉटेज के अलावा इंडोर गेम, आउटडोर गेम एवं कई एडवेंचर्स प्रोजेक्ट लगेंगे। जिससे कि प्राकृतिक वातावरण के बीच पर्यटकों को गोवा जैसी अनुभूति कराया जा सके।

Post a Comment

0 Comments