नमामि गंगे कार्यक्रम भारत सरकार एवं परियोजना निदेशक राज्य स्वच्छ गंगा मिशन नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार द्वारा निर्देशित गंगा उत्सव कार्यक्रम का 4 नवंबर 2025 को प्रखंड स्थित सभी विद्यालयों में प्रारंभ हुआ। विद्यालय
स्तर पर प्रभात फेरी स्थानीय जल स्रोतों तक ,विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, कविता लेखन, गंगा भजन, रंगोली कार्यक्रम ,गंगा आधारित शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
तत्पश्चात प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से तोपचाँचाी झील जल स्रोत के पास गंगा घाट मानते हुए साफ सफाई का आयोजन किया गया। घाट के पास ही विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों द्वारा रंगोली बनाया गया और सुंदर ढंग से दीप सजाकर प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख आनंद, प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी, प्रखंड अंचलाधिकारी श्रीमती नीलू टुडू, विभिन्न पंचायत के मुखिया ,प्रखंड कार्यालय के समस्त कर्मिंगन ,अंचल कार्यालय के कर्मिंगण, विभिन्न विद्यालयों से आए हुए शिक्षक शिक्षिकाओं और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में तोपचांची झील के जल स्रोत को ही गंगा सामान जल स्रोत मानते हुए गंगा आरती की गई एवं जल स्रोतों को साफ रखने का शपथ लिया गया।


0 Comments