-->

Topchanchi : झारखंड प्रदेश आदिवासी कुडमी समाज को पुनः आदिवासी सूची में शामिल किया जाए


तोपचांची बृहद झारखंड आदिवासी कुड़मी मंच की बैठक तोपचांची रंगरीटाड बजरंगबली मंदिर प्रांगण में हुई. इस बैठक की अध्यक्षता श्री बिंदेश्वर महतो तथा संचालन प्रमोद कुमार महतो ने किया,वही धनबाद ज्ञापन सदानंद महतो ने किया.इस बैठक में 2 दिसंबर को वृहद झारखंड प्रदेश आदिवासी कुडमी मंच के द्वारा कुडमी अधिकार महारैली को सफल बनाने करने को लेकर चर्चा की गई.इस बैठक की आगंतुक करी श्री हलधर महतो,चौधरी चरण महतो,दिवाकर महतो,विश्वजीत महतो थे.इस बैठक में प्रखंड संयोजक मंडली 15 सदस्य (कमेटी)भी बनाई गई.जिसमें सदानंद महतो,तुलसी महतो, द्वारिका महतो,गिरजा शंकर महतो,मधुसूदन महतो,नकुल महतो,ओमप्रकाश महतो, गिरधारी महतो,दयाल महतो,श्री विदेबरी प्रसाद महतो,गिरिधारी महतो,धनंजय महतो आदि लोग शामिल थे.सभी ने अपने संबोधन में कहा कि कुडमी को पुनः आदिवासी सूची में शामिल करें अन्यथा आंदोलन चलता रहेगा.




Post a Comment

0 Comments