-->

टुंडी विधायक ने तीन पैक्स में धान अधिप्राप्ति सत्र 2025 - 26 का किया उद्घाटन।

 


गोमो। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के द्वारा सोमवार को तोपचांची प्रखंड के खरियो पैक्स, मदयडीह पैक्स, एवं कोरकोट्टा पैक्स में धान अधिप्राप्ति सत्र 2025 - 26 का उद्घाटन किया गया। इस दौरान विधायक के द्वारा बताया गया कि धान अधिप्राप्ति केन्द्र खुलने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होगा तथा बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी। इस वर्ष धान का मूल्य 2450 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है तथा किसानों को धान देने के पश्चात एक मुश्त राशि उनके खाते में प्राप्त होगी। सभी किसानों से पैक्स में धान बेचने का आग्रह किया गया।

मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी धनबाद पंकज कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, पंचायत के मुखिया पैक्स के अध्यक्ष/ प्रबंधक तथा किसान उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments