-->

तोपचांची के प्राइवेट स्कूलों में परिवहन नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा


 तोपचांची : - तोपचांची क्षेत्र में 20 से 25 प्राइवेट स्कूल संचालित हैं।इन स्कूलों में वाहन सुविधा उपलब्ध है। तोपचांची, गोमो ग्रामीण क्षेत्र है ।यहां पर मजदूरों व किसानों के बच्चे पढ़ते हैं।इन प्राइवेट स्कूलों में डीटीओ का परिवहन अधिनियम का पालन न के बराबर हो रहा है।इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सदानंद महतो ने कहा कि कोई भी प्राइवेट स्कूल के परिवहन के पास आरसी RC पेपर,स्कूल बस परमिट,वाहन बीमा,फिटनेस पेपर प्रदूषण मानक,सुरक्षा किट,स्पीड गवर्नर,आग बुझाने के यंत्र,प्राथमिक उपचार पेटी,सीट बेल्ट,ग्रेप हैंडल,बस में सीसीटीवी,जीपीआरएस के साथ आदि कागज़ात नहीं मिलेंगे।श्री महतो ने कहा कि किसी कारण वस वाहन दुर्घटना होती है,तो प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेवार है .इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी धनबाद,उपायुक्त ,पुलिस अधीक्षक,अनुमंडल पदाधिकारी धनबाद,सब डिविजनल पुलिस ऑफिस,'जिला शिक्षा पदाधिकारी धनबाद अंचला अधिकारी तोपचांची,प्रखंड विकास पदाधिकारी तोपचांची,जिला परिषद उपाध्यक्ष,थाना प्रभारी गोमो,तोपचांची विधायक ,प्रमुख व सांसद गिरिडीह को पत्र लिखकर अनुपालन करने की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0 Comments