-->

वार्षिक पेंशन अदालत 2025 का किया गया आयोजन।


गोमो। 15 दिसंबर 2025 को मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र के दिशानिर्देश में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय/ धनबाद, के मंडल पुस्तकालय में वार्षिक पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। वार्षिक पेंशन अदालत 2025 में प्राप्त संपूर्ण मामलो की छानबीन संबंधित सेवा-पुस्तिकाओं एवं अन्य कागजात के आधार पर नियमों के आलोक में किया गया। इस अवसर पर मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन प्रतिनिधियों, पेंशनर एसोशिएशन तथा पेंशन एवं परिवारिक पेंशन भोगियों ने शिरकत की। वर्ष 2025 की पेंशन अदालत के लिए कुल 02 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से सभी 02 मामलों का नियमानुसार निष्पादन कर दिया गया। कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारियों, निपटारा अनुभाग के कर्मियों एवं कल्याण निरीक्षकों के संयुक्त दल ने प्रत्येक मामले पर गंभीरता पूर्वक एवं नियमानुसार विचार किया जिसके पश्चात कार्यवाही संपन्न की गई। इस पेंशन अदालत का उद्देश्य पेंशन एवं परिवारिक पेंशन भोगियों की विभिन्न शिकायतों, यथा-अनुदान राशि, वेतन निर्धारण की विसंगतियों से उत्पन्न पेंशन संबंधी शिकायतों एवं अन्य मुद्दों का न्यायोचित निष्पादन करना है। यह जानकारी मोहम्मद इकबाल वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक,धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी के द्वारा दी गई है।

Post a Comment

0 Comments