-->

इको सेंसिटिव जोन में होटल विस्तार का आरोप, 50 पेड़ों की कटाई पर आजसू नेता ने प्रशासन से की शिकायत।


तोपचांची:-- तोपचांची स्थित शान ए पंजाब जीटी रोड पर स्थित होटल मालिक द्वारा वन भूमि का जमीन काअतिक्रमण कर होटल का विस्तार किया जा रहा है।तोपचांची वनप्राणी क्षेत्र है ।वन प्राणी क्षेत्र में कमर्शियल परपस से नई मकान नहीं बनाई जा सकती है।हमारा क्षेत्र इको सेंसेटिव जोन के तहत आता है।शोर -गुल से पशु पक्षी प्रभावित हो रहे हैं 'वहीं होटल मालिक के द्वारा NHAI का जमीन अधिग्रहण किया गया है,वहीं होटल विस्तार के दरमियान वन भूमि के लगाए लगभग 50 पेड़ों को काट दिया गया है ।वहीं सदानंद महतो आजसू व सामाजिक कार्यकर्ता ने वनप्राणी क्षेत्र हजारीबाग ,गिरिडीह,धनबाद जिला के पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, तोपचांची,प्रखंड विकास पदाधिकारी,धनबाद उपायुक्त,सांसद गिरिडीह,वन एवं पर्यावरण जलवायु मंत्री झारखंड सरकार, मुख्य सचिव झारखंड,राज्यपाल झारखंड,तोपचांची थाना प्रभारी,व वन पर्यावरण विभाग भारत सरकार के मंत्री से गुहार लगाई है कि जांचों प्रांत उचित कार्रवाई की जाए।इस संबंध में आजसू नेता सदानंद महतो ने अंचलाधिकारी से भेंट कर आगे की कार्रवाई की जानकारी ली।

Post a Comment

0 Comments