-->

गोमो आरपीएफ ने 80 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्कर को किया गिरफ़्तार।


गोमो: आरपीएफ पोस्ट के जवानों ने बुधवार की रात गंगा दामोदर एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर पचास हजार रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है. गुरुवार को पोस्ट के निरीक्षक संतोष कुमार झा ने जानकारी देते बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 13329 (गंगा दामोदर एक्सप्रेस) ट्रेन में शराब तस्कर सवार हैं. ट्रेन के गोमो पहुंचने पर आरपीएफ पोस्ट के सहायक उपनिरीक्षक सुभाष यादव के साथ विनोद सिंह, आरक्षी सुनील कुमार यादव तथा सुनील कुमार सभी प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचे, गाड़ी आगमन उपरांत कोच संख्या एस/6 से मार्गरक्षण पार्टी इंचार्ज महिला प्रधान आरक्षी चंद्रमा सिंह साथ स्टाफ द्वारा चार शराब तस्करों को पकड़ा गया. उसके पांच पिट्टू बैग में अवैध शराब की बोतलें छिपा कर रखी गई थी. सके। गिरफ़्तार किए गए अभियुक्तों में राजेश कुमार धुरी थानाः बेरमो, बोकारो, राहुल कुमार रेलवे गेट ओवर ब्रिज फुसरो, थानाः बेरमो, बोकारो, शशि कुमार लोहरदगा , थानाः लोहरदगा, रांची और रोहन कुमार साहनी रेलवे गेट ओवरब्रिज फुसरो, थानाः बेरमो, बोकारो के निवासी हैं. इन चारों के बैग में अवैध शराब की 80 बोतल छिपा कर रखे थे. जिसकी कीमत लगभग पचास हजार रुपया आंकी गई है. उन लोगों ने बताया कि वे लोग फर्जी नाम से रिजर्वेशन कराकर पटना ले जा रहे थे. जहां अधिक मूल्य पर बेचकर अपना पॉकेट खर्च निकालते. जब्त शराब को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है.

Post a Comment

0 Comments