मैथन ओपी सहित क्षेत्र के तमाम थाना एवं ओपी परिसर में दो पहिया, चार पहिया, तीन पहिया सहित विभिन्न तरह के वाहनों का अंबर लगा हुआ है जो थाने के आसपास कबाड़ की तरह जाम हो गया है।
हालांकि मैथन ओपी में रखे तमाम पुराने वाहनों को ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन के द्वारा ओपी के बाहर दूसरी तरफ रखवा दिया गया है जिससे कि थाना साफ सुथरा दिखे। कानूनी के जानकार की मानें तो वाहनों से जुड़े ज्यादातर मामले न्यायालय में विचाराधीन है और कुछ मामलों में वाहनों का दस्तावेज पूरा न होने के कारण थाने एवं ओपी में वाहनों का अंबार लगता गया जो अब कबाड़ के रूप में दिखता है। हालांकि सरकारी विभाग को चाहिए कि एक समय सीमा तक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं हुआ तो पुराने वाहनों की नीलामी कर दी जाए।

0 Comments