ट्यूशन टीचर के साथ 25 छात्रों का ग्रुप धनबाद से मैथन पिकनिक मनाने पहुंचे थे
मैथन डैम स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल के समीप शनिवार संध्या 3:00 बजे के करीब धनबाद से मैथन डैम पिकनिक मनाने आए युवक आदित्य पासवान उम्र करीब 15 साल पिता उदय पासवान जो धनबाद के भेलाटांड़ बरवाडा के रहने वाला है। जिसकी डैम के पानी में डूबने से मौत हो गई है। स्थानीय नाविकों के सहयोग से आदित्य के शव को पानी से बाहर निकाला गया और डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मैथन पुलिस मृतक आदित्य पासवान के घर वालों को इसकी सूचना देकर आगे की कार्रवाई कर रही है ।

0 Comments