-->

साल के अंतिम रविवार को मैथन डैम पर भारी संख्या में जुटे सैलानी

 


मुर्गा पुलाव के साथ जमकर लगाए ठुमके, सुरक्षा में मैथन पुलिस सीआईएसएफ के जवान तैनात

साल 2026 के अंतिम रविवार को मैथन डैम पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे जहां डैम के स्पोर्ट्स हॉस्टल छठ घाट में मुर्गा पुलाव के साथ ठुमके भी लगाए। वहीं मैथन डैम के गेट नंबर एक के तरफ नौकायन के साथ-साथ मिलेनियम पार्क एवं फूल बागान में सजाए गए फूलों का भी आनंद लिया।

 इस दौरान मैथन के मजूमदार निवास के तरफ थर्ड डाइक सुलेमान पार्क में सैलानियों ने पिकनिक और नौकायन का आनंद लिया । 

वहीं सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ के जवान, डीवीसी के सुरक्षा प्रहरी, मैथन पुलिस के जवानों ने काफी सहयोग किया। संध्या में मैथन मेन गेट से लेकर पोस्ट ऑफिस चौक तक वाहनों की जाम लग गई जिसे स्थानीय पुलिस ने सूझबूझ से जाम को हटाया।

Post a Comment

0 Comments