तोपचांची: तोपचांची वाटर बोर्ड मोड जीटी रोड स्थित शान ए पंजाब होटल मालिक द्वारा वन भूमि का जमीन काअतिक्रमण कर होटल विस्तार को लेकर हुए विवाद पर कल दिन बुधवार को हजारीबाग वन प्राणी क्षेत्र के रेंजर ,फॉरेस्टर व विभागीय अमीन के द्वारा जमीन मापी किया गया।इस दौरान शिकायतकर्ता सदानंद महतो को वन विभाग सेंचुरी हजारीबाग के द्वारा अचानक सूचना देकर बुलाया गया। सदानंद महतो ने कहा कि जिस जमीन पर विवाद है वहां ना मापी कर दूसरे जगह मापी की गई। उक्त मापी से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है ,वहीं आजसू नेता सदानंद महतो ने कहा कि इसकी शिकायत सांसद सी पी चौधरी से की गई है .श्री महतो ने कहा कि टेलिफोनिक सूचना के बाद सांसद ने कहा कि होटल के वनभूमि विवाद को जिला के डीसी बैठक में रखेंगे तथा विभागीय पदाधिकारी से इस संबंध में जानकारी जल्द प्राप्त करेंगे उन्होंने कहा कि इको सेंसेटिव जोन में परमानेंट कंस्ट्रक्शन अवैध है।
0 Comments