-->

विनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर मानटांड़ चौके में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन।


 तोपचांची : तोपचांची क्षेत्र अंतर्गत मानटांड चौक में गुरुवार 18 दिसंबर को विभिन्न राजनीतिक संगठनों द्वारा झारखंड आंदोलन के महानायक एवं समाज सुधारक विनोद बिहारी महतो की 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मानटांड चौक में लगाए गए उनकी प्रतिमा पर झारखंड मुक्ति मोर्चा व टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने अपने समर्थकों के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। इसके बाद भाजपा नेता विकास कुमार महतो ने माल्यार्पण किया वहीं आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव संतोष कुमार महतो ने भी कार्यकर्त्ताओं के साथ माल्यार्पण किया।इस पुण्यतिथि के मौके पर विनोद बिहारी महतो के बताए पढ़ो - लड़ो स्लोगन,विचारों एवं आदर्श के अनुरूप झारखंड के नवनिर्माण में सहभागिता निभाने की संकल्प लिया गया।माल्यार्पण करने वाले में मुख्य रूप से आजसू नेता सदानंद महतो,सरोज कुमार महतो,बिंदेश्वरी प्रसाद महतो,जगदीश चौधरी,सुरेश महतो,द्वारिका महतो,भवानी प्रसाद महतो,लालचंद महतो,मोहम्मद अकबर अंसारी,शिवपूजन उपाध्याय, रणवीर चौबे ,मंटू प्रमाणिक,आशुतोष पाल,दिलीप कुमार दास, गिरिधारी प्रसाद महतो,रामचन्द्र ठाकुर समेत अनेक समाज सेवी व गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments