-->

अवैध पत्थर खनन के विरोध में रामाकुंडाके ग्रामीणों ने किया विरोध


डुमरी विधायक जयराम महतो, एवं टुंडी विधायक मथुरा महतो ने भी लिया संज्ञान। 

तोपचांची। रामाकुंडा ग्राम पंचायत क्षेत्र में चल रहे अवैध पत्थर खनन के विरोध में गुरुवार को रामकुंडा के दर्जनों ग्रामीण उत्खनन स्थल पर पहुंच का विरोध जताया। दर्जनों ग्रामीण नारे बजी करते हुए उत्खनन स्थल पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे और पर्यावरण और रामकुंडा पहाड़ी के संरक्षण की मांग करते हुए उत्खनन बंद करने की बात कही। 

इस संबंध में बुध वार की रात्रि डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जयराम महतो रामाकुंडा गाँव पहुँचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अवैध खनन से होने वाले पर्यावरणीय, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी तथा लोगों को इसके खिलाफ संगठित होकर आवाज उठाने के लिए जागरूक किया।

विधायक श्री जयराम महतो ने कहा कि अवैध खनन से न केवल प्राकृतिक संसाधनों का विनाश हो रहा है, बल्कि आम ग्रामीणों की जान-माल और स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की।

इधर, टुंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो ने भी इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त महोदय, धनबाद को अपने पत्र के माध्यम से अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है।

इस क्रम में रामाकुंडा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा उपप्रमुख हेमलाल महतो के नेतृत्व में उपायुक्त महोदय, धनबाद को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अवैध पत्थर खनन को अविलंब बंद कराने की मांग की गई।

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के कारण क्षेत्र में धूल प्रदूषण, ब्लास्टिंग, भारी वाहनों की आवाजाही तथा पर्यावरणीय क्षति बढ़ रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Post a Comment

0 Comments