-->

तोपचांची में आधी रात घर में घुसकर फायरिंग, सेराजउद्दीन अंसारी घायल — इलाके में दहशत


तोपचांची। तोपचांची थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर में सड़क किनारे स्थित सेराजउद्दीन अंसारी के घर में बुधवार की देर रात्र लगभग 12:30 से एक बीच कुछ अज्ञात अपराधियों ने घर में घुस कर गोली मार दी और फरार हो गए। गोली अधेड़ व्यक्ति सिराजुद्दीन अंसारी के दाहिने जांघ में लगी। पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर सिराजुद्दीन को इलाज के लिए भेजवाया। मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त ये घटना घटी उस दौरान घर में सिराजुद्दीन अंसारी उसकी पत्नी एवं एक बेटा घर में मौजूद मौजूद था। आधी रात को उसकी पत्नी शौच के लिए उठी तभी घर के बाहर घात लगाए अपराधियों ने उसे पकड़ लिया, पत्नी के शोर मचाने पर सिराजुद्दीन निकले और अपराधियों से भिड़ गये। इसी दौरान अपराधी सिराजुद्दीन के जांघ में दो गोली मार कर फरार हो गए। ऐसा प्रतीत होता है कि ि अपराधी कोई घटना को अंजाम देने की नीयत से घुसे थे मगर घरवालों के जग जाने से उनकी मंशा पूरी नहीं हो सकी। पे घटना स्थल पर दो खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की हर बिंदु पर तहकीकात में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments