-->

वरिष्ठ मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध, समर्पण एक नेक पहल की सराहनीय भूमिका


धनबाद : कैलाश अस्पताल, धनबाद में भर्ती 77 वर्षीय पुरुष मरीज रामन कुमार सिन्हा को ऑपरेशन (नेक फेमर फ्रैक्चर) के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ी। चिकित्सकीय जांच में मरीज का हीमोग्लोबिन स्तर लगभग 7 ग्राम/डीएल पाया गया, जिसके कारण तत्काल रक्त की व्यवस्था आवश्यक हो गई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए त्वरित पहल की और श्रीनिवास ब्लड सेंटर, धनबाद के सहयोग से मरीज को ओ पॉजिटिव रक्त का 1 यूनिट उपलब्ध कराया। समय पर रक्त मिलने से ऑपरेशन सुचारू रूप से संपन्न हो सका और मरीज की स्थिति में सुधार हुआ।

संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दीपेश चौहान ने बताया कि समर्पण एक नेक पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने रक्तदाताओं एवं ब्लड बैंक के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की।

संस्था का यह प्रयास एक बार फिर साबित करता है कि सामूहिक सहयोग और संवेदना से किसी की जान बचाई जा सकती है।

Post a Comment

0 Comments