धनबाद : 26 दिसंबर 2025 को श्री गुरु प्रकाश, संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी सर्किल, कोलकाता द्वारा धनबाद मंडल के सिंदरी मार्शलिंग यार्ड-सिंदरी टाउन रेलखंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में संरक्षा आयुक्त (रेलवे) ने सिंदरी मार्शलिंग यार्ड एवं सिंदरी मार्शलिंग यार्ड से सिंदरी टाउन तक मोटर ट्रॉली द्वारा निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संरक्षा आयुक्त (रेलवे) ने रेल पथ, पुल-पुलियों, सिग्नलिंग व्यवस्था, संरक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं का गहनतापूर्वक अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ( निर्माण साऊथ ), रामाश्रय पांडेय तथा मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। यह जानकारी मोहम्मद इकबाल (वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी) के द्वारा दी गई है।
0 Comments