-->

तोपचांची प्रखंड के पीएमश्री उच्च विद्यालय दुमदुमी में विज्ञान एवं हिंदी विषय कि शिक्षकों की नियुक्ति की मांग


तोपचाँची: तोपचांची प्रखंड के पीएमश्री उच्च विद्यालय दुमदुमी में विज्ञान एवं हिंदी भाषा विषय की शिक्षकों की नियुक्ति की मांग विद्यालय प्रबंध समिति और ग्रामीणों ने उपायुक्त धनबाद और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिख किया है.इसके साथ ही विद्यालय में एक चपरासी नियुक्त करने की भी गुहार लगाया है.ज्ञात हो की केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2024 के उच्च विद्यालय दुमदुमी तोपचांची को पीएमश्री विद्यालय योजना में शामिल किया गया है.पीएमश्री उच्च विद्यालय दुमदुमी में कक्षा 1 से लेकर 10 तक के 537 छात्र-छात्राओं के शिक्षा व पढ़ाई हो रही है,लेकिन इस विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बेहतर व सुचारू रूप से पढ़ाई विज्ञान एवं हिंदी भाषा के शिक्षक नहीं रहने के व्यवधान हो रही है.इस विद्यालय में विज्ञान एवं हिंदी विषय पढ़ाई एवं विद्यालय के साफ सफाई हेतु एक चपरासी नियुक्त को लेकर विद्यालय प्रबंध समिति और ग्रामीणों ने उपायुक्त और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर गुहार लगाया है.विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजू ठाकुर,समाजसेवी सदानंद महतो,सरयू प्रसाद महतो,अगनु कुमार,सुरेश प्रसाद महतो,उर्मिला देवी,संगीता देवी,रेखा देवी समेत और ग्रामीणों ने पत्र लिखकर पीएम श्री विद्यालय दुमदुमी में विज्ञान हिंदी विषय के शिक्षकों की नियुक्ति तथा एक चपरासी बहाल करने की गुहार लगाई लगाया है,ताकि बच्चों का बेहतर पढ़ाई और विद्यालय के साफ सफाई अच्छी तरह से हो सके।

Post a Comment

0 Comments