Dhanbad : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, रीजनल हॉस्पिटल बाघमारा में भर्ती मरीज निर्मला देवी उम्र लगभग 49 वर्ष को गंभीर सेवियर एनीमिया व ब्लड लॉस के कारण तत्काल रक्त की आवश्यकता थी।
मरीज की स्थिति अत्यंत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों द्वारा तुरंत बी पोजिटिव रक्त उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सूचना मिलते ही संस्था की टीम सक्रिय हुई और त्वरित पहल करते हुए श्रीनिवास ब्लड सेंटर, धनबाद से मरीज के लिए आवश्यक Packed Cell – 1 यूनिट उपलब्ध कराया गया।
संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान ने कहा कि,
“हमारी संस्था सदैव जीवन बचाने के उद्देश्य से कार्य करती है। किसी भी जरूरतमंद तक समय पर रक्त पहुँचाना हमारे लिए सेवा का सर्वोच्च कार्य है।”
समर्पण एक नेक पहल लगातार धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों में रक्तदान, स्वास्थ्य सहयोग और जनकल्याण के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

0 Comments