-->

गोमो में निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर


असर्फी हॉस्पिटल एवं फिट-ओ-लाइफ के संयुक्त तत्वावधान में आमजन के स्वास्थ्य को समर्पित एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन दिनांक 29 दिसंबर 2025, सोमवार को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जा रहा है।

शिविर में उपलब्ध नि:शुल्क जांच सेवाएं :

✔️ मशीन द्वारा नेत्र जांच

✔️ ब्लड प्रेशर (BP) जांच

✔️ शुगर (मधुमेह) जांच

✔️ हीमोग्लोबिन जांच

✔️ पल्स एवं वजन जांच

➡️ इसके अतिरिक्त, अनुभवी जनरल फिजिशियन द्वारा नि:शुल्क परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।

इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना, बीमारियों की समय रहते पहचान करना तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। अतः सभी क्षेत्रवासियों से विनम्र अनुरोध है कि अपने परिवारजनों, बुजुर्गों एवं जरूरतमंद लोगों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं।


पंजीकरण / जानकारी हेतु संपर्क करें 8340495954 | 8797675252 | 8709759873 | 9304992993

Post a Comment

0 Comments