-->

अवैध कोयला खनन पर सख्ती, संयुक्त छापामारी

 


धनबाद  : कोयला मंत्री के झारखंड दौरे के बाद अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार को बीसीसीएल के ब्लॉक-दो एवं बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन ने बाघमारा पुलिस, सीआईएसएफ व वन विभाग के साथ जमुनिया व दामोदा कोलियरी से सटे क्षेत्रों में संयुक्त छापामारी की। जमुनिया नदी में अवैध रूप से संचालित दर्जनभर मुहानों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। मौके से जनरेटर, मोटर, सैकड़ों मीटर पाइप व अन्य सामग्री जब्त की गई। छापामारी में बीसीसीएल के नोडल सुरक्षा पदाधिकारी राजीव रंजन सहित पुलिस, सीआईएसएफ व वन विभाग के अधिकारी शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments