धनबाद। बैंक ऑफ इंडिया, धनबाद ज़ोन द्वारा अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत उपायुक्त, धनबाद के निर्देशनुशर कुपोषण उपचार केंद्र (Malnutrition Treatment Centre – MTC) मे आवस्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाया गया, जो बाल कुपोषण के उन्मूलन और समुदाय के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह केंद्र गंभीर कुपोषित बच्चों के समग्र चिकित्सीय एवं पोषणीय उपचार के लिए समर्पित है।
29 नवम्बर 2025 को आयोजित उद्घाटन समारोह में झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव अजय कुमार सिंह तथा धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर केंद्र का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया, धनबाद ज़ोन के ज़ोनल मैनेजर दिनेश प्रसाद तथा डिप्टी ज़ोनल मैनेजर अवरातनु चंदा सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
यह माल्न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर बच्चों के लिए विशिष्ट उपचार इकाई के रूप में कार्य करेगा, जहाँ गंभीर कुपोषण से पीड़ित बच्चों को भर्ती कर आवश्यक चिकित्सीय देखभाल, संतुलित आहार, सूक्ष्म पोषक तत्व तथा नियमित निगरानी उपलब्ध कराई जाएगी। केंद्र में प्रशिक्षित चिकित्सा एवं पैरामेडिकल टीम के माध्यम से बच्चों के वजन, स्वास्थ्य प्रगति और पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे कुपोषण की समस्या को जड़ से कम करने में सहायता मिलेगी।
बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी CSR नीति के अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक विकास को प्राथमिकता क्षेत्र के रूप में पहचाना है, जिसके तहत यह परियोजना संचालित की जा रही है। आवश्यक वस्तुए उपलब्ध कराकर बैंक ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर इस केंद्र को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों और परिवारों को सीधा लाभ मिल सके।
इस अवसर पर ज़ोनल मैनेजर ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया “Banking with a Heart” की भावना के साथ समाज के कमजोर वर्गों तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कुपोषण उपचार केंद्र न केवल धनबाद ज़िले में, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी बाल स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और बैंक की CSR गतिविधियों को मानवीय संवेदनाओं से जोड़ते हुए एक आदर्श मॉडल स्थापित करेगा।

0 Comments