मैथन ओपी क्षेत्र स्थित नशा मुक्ति केंद्र के समीप एनएच 19 पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों को गंभीर चोट आई है। सूचना के मुताबिक हीरो होंडा गेलैमर बाइक संख्या JH10BZ8163 में सवार दो युवक मैथन से निरसा की ओर जा रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन से टकरा गए जिसके कारण दोनों युवकों को गंभीर चोट आई है। घटना रविवार रात्रि 9:30 बजे की है। सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एन एच ए आई के एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया है।
0 Comments